Rajasthan IFS Transfer List 2026: राज्य में फिर बड़ा तबादला.. एक साथ बदले गये 69 IFS अधिकारी, कई वनमंडल के DFO इधर से उधर, देखें पूरे लिस्ट

राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 69 IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं। 22 पदोन्नत अधिकारियों को करीब सात महीने बाद नियुक्तियां दी गई हैं।

Rajasthan IFS Transfer List 2026: राज्य में फिर बड़ा तबादला.. एक साथ बदले गये 69 IFS अधिकारी, कई वनमंडल के DFO इधर से उधर, देखें पूरे लिस्ट

Rajasthan IFS Transfer List 2026 || IBC24 News Archive

Modified Date: August 11, 2026 / 03:55 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में 69 IFS अधिकारियों का तबादला।
  • 22 पदोन्नत अधिकारियों को नियुक्ति।
  • वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

जयपुर: राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें राजस्थान वन सेवा (RFS) से IFS में पदोन्नत 22 अधिकारियों को करीब सात महीने बाद नियुक्तियां दी गई हैं। (Rajasthan IFS Transfer List 2026) कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार 14 IFS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वन विभाग के प्रमुख अरिजीत बनर्जी के पदनाम में बदलाव करते हुए उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले उनका पदनाम प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन प्रमुख) था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शैलजा देवल बनी पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव

वहीं, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन का तबादला कर उन्हें जयपुर में मुख्य वन संरक्षक (स्थापना) नियुक्त किया गया है। शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग भारद्वाज को PCCF (आईटी), राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। (Rajasthan IFS Transfer List 2026) इसके अलावा अनूप के.आर. का जोधपुर से तबादला कर उन्हें जयपुर में मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव एवं पर्यावरण पर्यटन) नियुक्त किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Transfer Order of IFS Officers 10.08.2026 by satya sahu

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown