पूर्व चुनाव प्रतिद्वंद्वी के साथ भाजपा नेता विजयवर्गीय की हास-परिहास का वीडियो हुआ वायरल

पूर्व चुनाव प्रतिद्वंद्वी के साथ भाजपा नेता विजयवर्गीय की हास-परिहास का वीडियो हुआ वायरल

पूर्व चुनाव प्रतिद्वंद्वी के साथ भाजपा नेता विजयवर्गीय की हास-परिहास का वीडियो हुआ वायरल
Modified Date: March 9, 2024 / 05:15 pm IST
Published Date: March 9, 2024 5:15 pm IST

भोपाल, नौ मार्च (भाषा) भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके पूर्व राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला के बीच हास-परिहास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कार्यक्रम में शुक्ला शनिवार को सत्तारूढ़ भगवा पार्टी में शामिल हुए।

इस वीडियो में, विजयवर्गीय मजाक में शुक्ला से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वैसे तो उन्होंने (शुक्ला ने) अतीत में उन्हें गालियां दी थीं। शुक्ला कांग्रेस में थे जो शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।

इंदौर-1 के पूर्व विधायक शुक्ला सहित कांग्रेस के कई नेता शनिवार सुबह यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।

नवंबर 2023 के चुनाव में शुक्ला इंदौर-1 सीट से विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विजयवर्गीय अब मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री हैं।

कड़े मुकाबले वाले चुनाव में विजयवर्गीय ने वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे शुक्ला को 57,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आज सुबह भाजपा में शामिल होने के दौरान शुक्ला ने विजयवर्गीय के पैर छुए।

विजयवर्गीय ने शुक्ला को भाजपा का दुपट्टा देते हुए हंसते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘….तेरी गाली सुनी, अब तेरे को (पार्टी में) ले रहा हूं।’’ उनके इस बयान पर (वहां मौजूद लोगों को) हंसी आ गई।

शुक्ला के पिता स्वर्गीय विष्णु शुक्ला इंदौर के वरिष्ठ भाजपा नेता थे। लेकिन संजय शुक्ला कांग्रेस नेता थे और 2018 विधानसभा में उसके उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था और विजयी हुए थे।

भाषा दिमो

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में