दुल्हन ने मारा दूल्हे को थप्पड़, स्टेज पर हो गई दोनों की WWE फाइट ..देखें वीडियो

देश में शादी का सीजन चल रहा है। शादी ब्याह ना सिर्फ लड़की लड़के का मिलन होता है बल्कि दो परिवारों का भी मिलने होता है।

दुल्हन ने मारा दूल्हे को थप्पड़, स्टेज पर हो गई दोनों की WWE फाइट ..देखें वीडियो

viral wedding video

Modified Date: December 16, 2022 / 04:00 pm IST
Published Date: December 16, 2022 4:00 pm IST

viral wedding video: देश में शादी का सीजन चल रहा है। शादी ब्याह ना सिर्फ लड़की लड़के का मिलन होता है बल्कि दो परिवारों का भी मिलने होता है। आपने शादी के मंडप पर करनामे वाले वीडियो देखें होंगे। कोई अपने दूल्हे दोस्त की टोपी खिसकाता है तो कोई दुल्हन को बेलन गिफ्ट करता है। इन्ही वायरल वीडियो की लिस्ट में एक और जोड़े का नाम जुड़ गया है। जिसमें किसी तीसरे की तो नहीं बल्की दूल्हा दुल्हन ने बवाल काट दिया है।

viral wedding video वायरल हो रहे वीडियो में हम देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और जयमाल की रस्म चल रही होती है,इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुरू करते हैं। जैसे ही दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाता है। दुल्हन मना कर देती है. ये सब देखकर दूल्हे को गुस्से आ जाता है और वह जबरदस्ती खिलाने लगा, लेकिन दुल्हन ने उसका हाथ दूर कर दिया। जिसके बाद दूल्हा बिना कुछ सोचे दुल्हन पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर देता है। फिर क्या, दोनों के बीच ऐसा झगड़ा देखने को मिला जिसे पहले आपने कभी नहीं देखा होगा।

जयमाला के दौरान लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है। दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही भिड़ जाते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे को स्टेज पर मार-पीटना शुरू कर देता है। इस दौरान रिश्तेदार आते हैं लेकिन दूल्हा-दुल्हन किसी की नहीं सुनते और एक-दूसरे पर हाथ चलाना जारी रखते हैं।

 


लेखक के बारे में