आईपीएल मीडिया अधिकार में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हैरानी की बात नहीं होगी: बर्मन

आईपीएल मीडिया अधिकार में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हैरानी की बात नहीं होगी: बर्मन

आईपीएल मीडिया अधिकार में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हैरानी की बात नहीं होगी: बर्मन
Modified Date: May 16, 2026 / 05:11 pm IST
Published Date: May 16, 2026 5:11 pm IST

धर्मशाला, 16 मई (भाषा) पंजाब किंग्स के सह मालिक मोहित बर्मन का मानना ​​है कि हाल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो फ्रेंचाइजी के लिए अरबों डॉलर की सफल बोलियों का अगले मीडिया अधिकार चक्र पर सकारात्मक प्रभाव होगा और इसमें 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हैरानी की बात नहीं होगी।

वर्ष 2023-2027 के मौजूदा मीडिया अधिकार चक्र से 48,000 करोड़ रुपये (उस समय के एक्सचेंज दर के हिसाब से लगभग 6.2 अरब डॉलर) की रकम मिली थी।

आगे टीवी अधिकार की रकम भले ही कम हो सकती है, लेकिन डिजिटल अधिकार की कीमत में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हाल में नए निवेशकों से लगभग दो अरब डॉलर (क्रमशः 1.65 अरब डॉलर और 1.78 अरब डॉलर) की सफल बोलियां मिलीं। बर्मन ने कहा कि इससे मीडिया अधिकारों की कीमत बढ़ना तय है।

बर्मन ने पीटीआई से कहा, ‘‘अभी इस पर कोई पक्का आंकड़ा बताना सिर्फ अंदाजा लगाना होगा क्योंकि मीडिया उद्योग बहुत तेजी से बदल रहा है। टीवी और डिजिटल के बीच के समीकरण हर साल बदल रहे हैं। और दर्शकों का व्यवहार व्यवहार तेजी से मोबाइल और ‘स्ट्रीमिंग-फर्स्ट’ इस्तेमाल की ओर बढ़ रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आईपीएल की निरंतरता से आत्मविश्वास मिलता है। दुनिया भर में बहुत कम खेल संपतियां ऐसी हैं जो साल दर साल इस स्तर की लोकप्रियता बनाए रखती हैं।।

बर्मन की पंजाब किंग्स में 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही विकास दर हमेशा एक जैसी नहीं रहे, लेकिन आईपीएल का लंबा सफर बहुत मजबूत बना हुआ है। मीडिया अधिकार चक्र में 20-30 प्रतिशत की बढ़ोतरी कोई हैरानी की बात नहीं होगी। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना


लेखक के बारे में