जम्मू में पहले हाफ मैराथन के लिए 3600 प्रतिभागियों ने किया पंजीकरण

जम्मू में पहले हाफ मैराथन के लिए 3600 प्रतिभागियों ने किया पंजीकरण

जम्मू में पहले हाफ मैराथन के लिए 3600 प्रतिभागियों ने किया पंजीकरण
Modified Date: March 26, 2026 / 07:18 pm IST
Published Date: March 26, 2026 7:18 pm IST

जम्मू, 26 मार्च (भाषा) पर्यटन को बढ़ावा देने और फिटनेस गतिविधियों में जनता की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहले जम्मू हाफ मैराथन का आयोजन रविवार को होगा।

इस मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘जम्मू मैराथन एक्सपो’ के उद्घाटन के मौके पर कहा कि सरकार का प्रयास पर्यटन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा, “इस दृष्टि से यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि रविवार को हम जम्मू हाफ मैराथन के पहले आयोजन में 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर दौड़ स्पर्धा भी आयोजित कर रहे हैं।”

अब्दुल्ला ने बताया कि इस आयोजन को केन्द्र शासित प्रदेश और उसके बाहर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।

उन्होंने कहा, “800 से अधिक प्रतिभागी जम्मू एवं कश्मीर के बाहर से आ रहे हैं, जबकि केन्द्र शासित प्रदेश से लगभग 2,800 पंजीकरण हुए हैं। विदेशी धावकों की भागीदारी ने आयोजन की लोकप्रियता और बढ़ा दी है।”

अधिकारियों ने बताया कि कुल 3,558 घरेलू और 90 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी इस मैराथन में भाग लेंगे।

उन्होंने इसे उत्साहजनक भागीदारी करार देते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में यह आयोजन और बड़े पैमाने पर लोकप्रिय होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में