एनआरएआई के राष्ट्रीय जज कोर्स में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया

Ads

एनआरएआई के राष्ट्रीय जज कोर्स में 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 02:39 PM IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में बुधवार को समाप्त हुए राष्ट्रीय जज कोर्स में रिकॉर्ड 47 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के तत्वावधान में आयोजित किया गया यह कोर्स 21 फरवरी को शुरू हुआ था।

एनआरएआई के महासचिव पवनकुमार सिंह ने बयान में कहा कि पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आईएसएसएफ के नियमों, रेंज प्रबंधन, स्कोरिंग प्रोटोकॉल आदि के बारे में बताया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इस कोर्स में रिकॉर्ड प्रतिभागियों की उपस्थिति से भारतीय निशानेबाजी में निष्पक्षता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करने वाले कुशल जज का मजबूत समूह तैयार करने के लिए एनआरएआई की प्रतिबद्धता का पता चलता है। उनका समर्पण विश्व स्तर पर भारत की निरंतर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।’’

एनआरएआई अब अगले महीने आईएसएसएफ बी जज कोर्स का आयोजन करेगा।

भाषा

पंत मोना

मोना