135वें डूरंड कप ट्रॉफी टूर का समापन, उद्घाटन मुकाबले में होगी मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की भिड़ंत

Ads

135वें डूरंड कप ट्रॉफी टूर का समापन, उद्घाटन मुकाबले में होगी मोहन बागान और ईस्ट बंगाल की भिड़ंत

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 09:07 PM IST

कोलकाता, 22 जुलाई (भाषा) एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप के शुरू होने से पहले ट्रॉफी टूर बुधवार को कोलकाता पहुंचा और पांचों मेजबान राज्यों की यात्रा पूरी की।

टूर्नामेंट का आगाज शनिवार को यहां बहुप्रतीक्षित कोलकाता डर्बी मुकाबले के साथ होगा।

डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और सिमला ट्रॉफी – तीनों ट्रॉफी को यहां आयोजित एक समारोह में प्रदर्शित किया गया।

इसके साथ ही देशभर में चल रहे ट्रॉफी टूर का समापन हुआ।

कोलकाता में टूर्नामेंट के 16 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें साल्ट लेक स्टेडियम में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल के बीच होने वाला उद्घाटन मुकाबला तथा 23 अगस्त को खेला जाने वाला फाइनल शामिल है।

यह टूर्नामेंट कोलकाता, रांची, गुवाहाटी, शिलांग और इम्फाल इन पांच शहरों में आयोजित किया जाएगा।

टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें श्रीलंकाई सशस्त्र बलों की एक विदेशी टीम भी शामिल है। कुल छह मैदानों पर 43 मुकाबले खेले जाएंगे।

भाषा नमिता

नमिता

ताजा खबर