पांचवां टी20: भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंसी, टॉस 45 मिनट देर से होगा

पांचवां टी20: भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंसी, टॉस 45 मिनट देर से होगा

पांचवां टी20: भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंसी, टॉस 45 मिनट देर से होगा
Modified Date: July 11, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: July 11, 2026 6:56 pm IST

साउथम्प्टन, 11 जुलाई (भाषा) भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का टॉस 45 मिनट देर से होगा क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंस गई थी।

टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन भारतीय टीम की बस साउथम्प्टन के भारी ट्रैफिक में फंस गई। टीम के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी जाम में फंसे रहे। बाद में भारतीय टीम की बस के रोज बाउल स्टेडियम पहुंचने के दृश्य सामने आए।

मैच रेफरी ने टॉस में देरी करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले वार्म-अप के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

अब टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे होगा जबकि मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को लंदन के ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा था। उस समय हैरी ब्रूक और उनके साथी खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचे थे।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में