पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सहित 6 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, अभ्यास पर रोक, प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

Ads

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सहित 6 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, अभ्यास पर रोक, प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 05:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

क्राइस्टचर्च/कराची, (भाषा ) पूर्व कप्तान सरफराज अहम सहित पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने साथ ही आरोप लगाया है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ा है और अब उन्हें कुछ समय पृथकवास में रहना होगा जिससे वे अभ्यास नहीं कर सकेंगे । उन्हें एक ‘अंतिम चेतावनी’ भी दी गई है । बाबर आजम की अगुवाई में 53 सदस्यीय पाकिस्तानी टीम मंगलवार को न्यूजीलैंड पहुंची और 14 दिन के पृथकवास पर है।

Read More News: कांग्रेस विधायक के बेटे ने महिला पटवारी को धमकाया, सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की कर रहे थे वकालत, वायरल हुआ ऑडियो

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा ,‘‘ इन छह में से दो नतीजे पुराने और चार नये मामले हैं ।’’ इसमें खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने हालांकि बताया कि ये छह क्रिकेटर सरफराज, मोहम्मद अब्बास, आबिद अली, नसीम शाह, रोहेल नजीर और दानिश अजिज हैं।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2800 के पार, 1753 नए मरीजों की पुष्टि

इन सभी खिलाड़ियों को पृथकवास केंद्र भेज दिया गया है । पाकिस्तान को यहां तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं । न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा ,‘‘ पाकिस्तानी टीम फिलहाल अभ्यास नहीं कर सकेगी । जांच पूरी होने तक अभ्यास पर रोक लगा दी गई है ।’’

Read More News: ‘गोबर गाथा’: दो बैल से रोजाना 9 क्विंटल गोबर, एक हफ्ते में हितग्राही ने बेचे 12,800 का गोबर, जानिए पूरा माजरा

बयान में कहा गया ,‘‘ न्यूजीलैंड क्रिकेट को पता चला है कि पाकिस्तानी टीम के कुछ सदस्यों ने पृथकवास के पहले ही दिन प्रोटोकॉल तोड़ा है । हम उनसे बात करके समझायेंगे कि प्रोटोकॉल की क्या शर्तें हैं ।’’ न्यूजीलैंड मीडिया के अनुसार कैंटरबरी जिला स्वास्थ्य बोर्ड के चिकित्सा अधिकारी ने पाकिस्तानी टीम प्रबंधन को पत्र लिखकर कहा है कि आगे सूचना तक टीम के सभी खिलाड़ी अपने कमरों में ही रहे।

Read More News: अब देश ही नहीं LoC पार करके भी जवाब देते हैं भारतीय जवान, देश में 26/11 जैसा हमला नामुमकिन: राजनाथ सिंह

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ियों को तमाम निर्देश विस्तार से और स्पष्ट रूप से दिये गए थे लेकिन उनके द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। देश के स्वास्थ्य महानिदेशक एशले ब्लूमफील्ड ने कहा ,‘‘ न्यूजीलैंड आकर क्रिकेट खेलना सौभाग्य की बात है लेकिन अपने स्टाफ और अपने समुदायों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिये बनाये गए नियमों का पालन बहुत जरूरी है । हमने टीम को अंतिम चेतावनी दे दी है ।’’ इससे पहले इंग्लैंड दौरे से पूर्व पाकिस्तान के दस क्रिकेटर पॉजिटिव पाये गए थे।

Read More News:  यहां नहीं लगाया जाएगा वीकेंड लॉकडाउन, लेकिन सिर्फ इन दुकानों को मिलेगी छूट