Ram Mandir Donation Controversy/Image Credit: AI
Ram Mandir Donation Controversy: नई दिल्ली: दिल्ली के संसद भवन से लेकर, यूपी के लखनऊ विधानसभा तक विरोध की गूंज सुनाई दी। दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने सरकार को घेरा, तो लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक तख्तियां लेकर विधानसभा पहुंच गए। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और किरेन रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।
संसद के भीतर हंगामा.. संसद के बाहर प्रदर्शन.. और मुद्दा सिर्फ एक…राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राजद समेत विपक्षी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और अन्य सांसद दानपेटी लेकर संसद परिसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्षी सांसद भी प्रदर्शन में शामिल रहे।
Ram Mandir Donation Controversy: उधर लखनऊ में भी तस्वीरें अलग नहीं थीं। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार को घेरने की कोशिश की।
हंगामे का असर संसद की कार्यवाही पर भी साफ दिखाई दिया, लोकसभा सिर्फ 19 मिनट चल सकी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स संशोधन से जुड़े विधेयक पेश किए और सदन बुधवार तक स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा का हाल भी कुछ अलग नहीं रहा। कार्यवाही शुरू हुई लेकिन हंगामा यहां भी जोरदार रहा। राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को सीधे कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। ऐसे में अगर चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप हैं, तो ED-CBI और दूसरी एजेंसियां खामोश क्यों हैं? इसपर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया।
Ram Mandir Donation Controversy: एक तरफ विपक्ष राम मंदिर के चढ़ावे को बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाकर सरकार को घेर रहा है। दूसरी तरफ सरकार विपक्ष के इरादों पर सवाल उठा रही है।ऐसे में मानसून सत्र में अब असली लड़ाई सिर्फ सदन की नहीं। बल्कि राम के नाम पर सियासी नैरेटिव की भी है।
इन्हें भी पढ़ें:-