Chhattisgarh Police Transfer List 2026: छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल.. एक साथ बदले गए कई ASI, मुख्यालय से आदेश और सूची जारी, देखें

Ads

कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग मजबूत करने और अनुशासन बढ़ाने के उद्देश्य से कई सहायक पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए।

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 10:05 PM IST

Chhattisgarh Police Transfer List 2026 || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • कई सहायक पुलिस निरीक्षक स्थानांतरित।
  • एसपी ने जारी किया आदेश।
  • पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर।

कोरबा: प्रदेश के अलग अलग जिलों में इन दिनों तबादलों और नई पोस्टिंग का दौर जारी है। (Chhattisgarh Police Transfer List 2026) इसी कड़ी में कोरबा जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल नजर आया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

उर्जाधानी की पुलिसिंग में कसावट लाने और कर्मचारियों में अनुशासन कायम करने के मकसद से जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कई अफसरों का तबादला अलग-अलग थानों में कर दिया है। (Chhattisgarh Police Transfer List 2026) इस फेरबदल से प्रभावित होने वाले अफसरों में सभी सहायक पुलिस निरीक्षक शामिल है। नीचे देखें सूची..

बिलासपुर आईजी ने ली समीक्षा बैठक

बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने मंगलवार को रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली। (Chhattisgarh Police Transfer List 2026) बैठक में डिजिटल पुलिसिंग, न्यायालयीन समन-वारंट की तामिली, ई-समन, ‘न्याय श्रुति’ के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही, ई-साक्ष्य, CCTNS, नागरिक सत्यापन और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ सुनील शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर विवेक शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भौगोलिक संदर्भ

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

समन-वारंट की अब होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

आईजी गर्ग ने न्यायालयीन समन एवं वारंट की तामिली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके लिए Google Sheet के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने कहा गया है। (Chhattisgarh Police Transfer List 2026) थानों में तैनात कोर्ट आरक्षक समन-वारंट की तामिली, अदम तामिली के कारण तथा गवाहों की उपस्थिति संबंधी जानकारी नियमित रूप से दर्ज करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

इंडिगो को अनुशासित, मजबूत बनाए रखने की जरूरत : सीईओ विली वॉल्श

राम मंदिर में ‘लूट’ और छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई भाजपा की हार का कारण बनी: राउत

महिला मुक्केबाजों को प्राथमिकता दो, 2028 ओलंपिक में पदक की बेहतर दावेदार: अखिल

माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने फसल संरक्षण कारोबार की कमान जय श्रॉफ को सौंपी

बीएएसएफ इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में दोगुना से अधिक होकर 360 करोड़ रुपये पर

 

कोरबा पुलिस में किन अधिकारियों का तबादला हुआ है?

जारी आदेश के अनुसार कई सहायक पुलिस निरीक्षकों का अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किया गया है।

तबादले का उद्देश्य क्या बताया गया है?

पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना और कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखना इसका मुख्य उद्देश्य है।

तबादला आदेश किसने जारी किया है?

कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने यह तबादला आदेश जारी किया है।