आयुष शेट्टी हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में हारे

आयुष शेट्टी हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में हारे

आयुष शेट्टी हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में हारे
Modified Date: November 2, 2024 / 09:24 pm IST
Published Date: November 2, 2024 9:24 pm IST

सारब्रकेन (जर्मनी), दो नवंबर (भाषा) गैर वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी शनिवार को हाइलो ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में फ्रांस के चौथे वरीय क्रिस्टो पोपोव से हारकर बाहर हो गए।

विश्व रैंकिंग में 51वें स्थान पर काबिज शेट्टी ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन फिर लय खो बैठे जिससे उन्हें दुनिया के 28वें नंबर के फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी से 17-21 13-21 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थी।

अब छठी वरीयता प्राप्त मालविका बंसोड का सामना महिला एकल सेमीफाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त डेनमार्क की जूली डावल जैकबसेन से होगा।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में