बांग्लादेश दौरे के लिये अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी, सरफराज मुख्य कोच

बांग्लादेश दौरे के लिये अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी, सरफराज मुख्य कोच

बांग्लादेश दौरे के लिये अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी, सरफराज मुख्य कोच
Modified Date: April 18, 2026 / 03:43 pm IST
Published Date: April 18, 2026 3:43 pm IST

कराची, 18 अप्रैल (भाषा) अगले महीने के बांग्लादेश दौरे के लिये 36 वर्ष के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की पाकिस्तान टीम में वापसी हुई है जबकि चार नये चेहरों को भी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम में जगह मिली है ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व टेस्ट कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया मुख्य कोच चुना है । टीम में नये चेहरों में बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल, अजान अवैस, हरफनमौला अमाद बट और विकेटकीपर गाजी गोरी शामिल हैं ।

स्पिनर आसिफ अफरीदी और अबरार अहमद, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक, बल्लेबाज कामरान गुलाम और विकेटकीपर रोहेल नजीर को टीम में जगह नहीं मिली है ।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट आठ से 12 मई और दूसरा 16 से 20 मई के बीच खेला जायेगा ।

टीम :

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमामुल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद गाजी गोरी, नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील , शाहीन शाह अफरीदी ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में