जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, अशोक को पदार्पण का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, अशोक को पदार्पण का मौका

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, अशोक को पदार्पण का मौका
Modified Date: July 23, 2026 / 04:30 pm IST
Published Date: July 23, 2026 4:30 pm IST

हरारे, 23 जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बृहस्पतिवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी एकादश में जगह मिली है जबकि तेज गेंदबाज अशोक शर्मा भारत के लिए पदार्पण करेंगे।

पहली बार भारत ने मैच से पहले विशिष्ट स्थानों के लिए ‘कनकशन’ (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) स्थानापन्न खिलाड़ियों की घोषणा की है। सूर्यांश शेडगे (बल्लेबाज, ऑलराउंडर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हर्ष दुबे (स्पिनर) और यश ठाकुर (तेज गेंदबाज) स्थानापन्न खिलाड़ी होंगे।

मिल्टन शुम्बा पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

इनोसेंट काइया को उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में