मांडविया ने ग्लास्गो में साइकिलिंग रैली की अगुवाई की, भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई का आग्रह
मांडविया ने ग्लास्गो में साइकिलिंग रैली की अगुवाई की, भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई का आग्रह
ग्लास्गो, 23 जुलाई (भाषा) खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को यहां भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ साइकिलिंग रैली की अगुवाई की और भारतवंशियों से राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ‘चीयर फोर इंडिया’ मुहिम में शामिल होने का अनुरोध किया ।
मांडविया ने सभी भारतीयों से फिट इंडिया आंदोलन में सक्रिया भागीदारी का आग्रह भी किया । उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिये भी कहा ।
उन्होंने आगे कहा कहा कि साइकिलिंग कई समस्याओं का समाधान है जिससे फिटनेस को बढावा मिलता है, प्रदूषण कम होता है और ट्राफिक जाम से निजात मिलती है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ साइकिलिंग मुहिम के तहत हम दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि साइकिलिंग से हमारा स्वास्थ्य, पर्यावरण और धरती की सुरक्षा में मदद मिलती है ।’’
भाषा मोना
मोना

Facebook


