अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील पाकिस्तानी टीम में शामिल
अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील पाकिस्तानी टीम में शामिल
कराची, 26 जुलाई (भाषा) पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला और और उसके बाद इंग्लैंड दौरे में होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील को अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को कहा कि शफीक को चोटिल अब्दुल्ला फजल के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि शकील को विदेशी दौरों पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए टीम में जोड़ा गया है।
फजल वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच और इंग्लैंड के खिलाफ तीनों मैच से बाहर हो गए हैं।
शफीक वेस्टइंडीज में टीम से जुड़ गए हैं। वह गयाना में ग्लोबल टी20 लीग में खेल रहे थे।
भाषा पंत सुधीर
सुधीर

Facebook


