भारत ने पाकिस्तान को हराकर एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप जीती

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप जीती
Modified Date: July 26, 2026 / 10:19 am IST
Published Date: July 26, 2026 10:19 am IST

मस्कट, 26 जुलाई (भाषा) भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब जीता।

रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की मदद से भारत एशियाई चैंपियन बनने में सफल रहा।

इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम एलीट पूल तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

भारत ने फाइनल में सटीक पास और अनुशासित रणनीति के दम पर शुरुआती बढ़त बना ली। रोमित पाल ने पहले हाफ में पाकिस्तानी गोलकीपर को पछाड़ते हुए पहला गोल दागा और हाफ टाइम तक भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।

कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में ही गोल दागकर भारत का को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शाहरुख अली ने इसके तुरंत बाद एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया।

पाकिस्तान ने मोहम्मद उस्मान (16वें मिनट) के गोल से अंतर कम किया, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति अंतिम मिनटों में मजबूती से डटी रही और कोई गोल नहीं होने दिया।

भारत और पाकिस्तान दोनों ने फाइनल में पहुंचने के कारण पहले एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता में भारतीय सब जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ फाइनल में कड़े मुकाबले में 2-4 से हार झेलने के बाद रजत पदक जीता।

हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को एक लाख रुपये, जबकि रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को एक लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में