पुणे शतरंज के आठवें दौर में अभिजीत, अश्वथ और कुशाग्र जीते

पुणे शतरंज के आठवें दौर में अभिजीत, अश्वथ और कुशाग्र जीते

पुणे शतरंज के आठवें दौर में अभिजीत, अश्वथ और कुशाग्र जीते
Modified Date: July 7, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: July 7, 2026 8:34 pm IST

पुणे, सात जुलाई (भाषा) शीर्ष वरीय भारतीय खिलाड़ी अभिजीत गुप्ता ने मंगलवार को यहां पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर राउंड रोबिन शतरंज टूर्नामेंट के आठवें दौर में शानदार जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

भारत के दो अंतरराष्ट्रीय मास्टर अश्वथ एस और कुशाग्र मोहन ने भी जीत हासिल की और खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

एक दौर शेष रहते अभिजीत 6.5 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि अश्वथ और कुशाग्र छह अंक के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

शीर्ष बोर्ड पर अभिजीत ने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय मास्टर वैद्यनाथन कन्नन को हराया।

अश्वथ ने अपने साथी भारतीय अंतरराष्ट्रीय मास्टर अक्षय बोरगांवकर को हराया। अश्वथ अगर आखिरी दौर की बाजी जीत जाते हैं तो अपना ग्रैंडमास्टर खिताब पक्का कर लेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मास्टर नितीश बेलुरकर ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर एलेक्जेंड्रोव एलेक्सी के खिलाफ संघर्षपूर्ण ड्रॉ खेला।

कुशाग्र भी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने से बस एक जीत दूर हैं। उन्होंने श्रीलंका के अंतरराष्ट्रीय मास्टर एलएमएसटी डिसिल्वा को हराया।

पुणे के फिडे मास्टर अद्विक अग्रवाल ने भी अनुभवी ग्रैंडमास्टर फेडोरोव एलेक्सी को ड्रॉ पर रोककर शानदार प्रदर्शन किया।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में