अभिजीत गुप्ता ने ड्रॉ खेला पर शीर्ष पर बरकरार
अभिजीत गुप्ता ने ड्रॉ खेला पर शीर्ष पर बरकरार
पुणे, छह जुलाई (भाषा) ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता ने पुणे अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर राउंड रोबिन शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मास्टर अक्षय बोरगांवकर के साथ ड्रॉ खेला लेकिन इसके बावजूद वह एकल बढ़त बनाए हुए हैं।
गुप्ता कुल 5.5 अंक के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं।
अद्विक अग्रवाल ने हमवतन भारतीय नितीश बेलुरकर पर शानदार जीत दर्ज की और चार अंक के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए।
अंतरराष्ट्रीय मास्टर कुशाग्र मोहन बेलारूस के ग्रैंडमास्टर फेडोरोव एलेक्सी को हराकर पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर अश्वथ एस ने बेलारूस के ग्रैंडमास्टर एलेक्सी अलेक्जेंड्रोव को हराकर पांच अंक के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


