Abhinav Bindra Retirement: दिग्गज शूटर, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का रिटायरमेंट.. ‘एक्स’ पर लिखी ये दिल छू लेने वाली बात, आप भी पढ़ें..

Abhinav Bindra Retirement News: ओलंपिक स्वर्ण विजेता अभिनव बिंद्रा ने IOC एथलीट आयोग उपाध्यक्ष पद का आठ साल का कार्यकाल पूरा किया।

Abhinav Bindra Retirement: दिग्गज शूटर, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का रिटायरमेंट.. ‘एक्स’ पर लिखी ये दिल छू लेने वाली बात, आप भी पढ़ें..

Abhinav Bindra Retirement News || Image- Sports India Show File

Modified Date: February 25, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: February 25, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • IOC एथलीट आयोग कार्यकाल समाप्त
  • 2008 ओलंपिक स्वर्ण विजेता बिंद्रा
  • सोशल मीडिया पर जताया आभार

नई दिल्ली: भारतीय शूटिंग के दिग्गज अभिनव बिंद्रा ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में अपने आठ साल के कार्यकाल के अंत का ऐलान कर दिया। उन्होंने इस पूरी अवधि को अपने खेल करियर के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक बताया। (Abhinav Bindra Retirement News) 43 साल के अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने थे।

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जताया आभार

बिंद्रा ने कहा, “दुनिया भर के एथलीटों की सेवा करना मेरे खेल करियर के सबसे सार्थक अध्यायों में से एक रहा है। उनकी आवाज़ों, उनकी चिंताओं, उनकी आशाओं और उनके सपनों को सुनने का दायित्व मुझे सौंपा गया है, जिसे मैंने कभी हल्के में नहीं लिया।” बिंद्रा ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “हर बातचीत, हर निर्णय, मेज पर बिताया गया हर पल एक सरल विश्वास से निर्देशित था कि एथलीट हमेशा ओलंपिक आंदोलन के केंद्र में रहने चाहिए।”

अपने सहयोगियों के बारें में चर्चा करते हुए बिंद्रा ने बताया कि, हर कोई उन्हें गौर से सुनता था। उन्हें सभी ने सम्मान दिया। उन्होंने आगे कहा, “हमने जो कुछ हासिल किया है उस पर मुझे गहरा गर्व है और भविष्य के लिए आशावाद भी है। (Abhinav Bindra Retirement News) एथलीट प्रतिनिधित्व का भविष्य मजबूत है क्योंकि यह साहसी, विचारशील और भावुक व्यक्तियों द्वारा संचालित है जो स्वयं से बड़ी किसी चीज में विश्वास रखते हैं।”

आईओसी एथलीट आयोग के 19 सदस्यीय सदस्य ओलंपिक के लिए संभावित शहरों के मूल्यांकन, खेलों के आयोजन की निगरानी, ​​डोपिंग के खिलाफ लड़ाई और महिलाओं के लिए प्रशिक्षण और शिक्षा परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न गतिविधियों में शामिल हैं।

बिहार के खेल मंत्री से की मुलाक़ात

अंतर्राष्ट्रीय शूटर अभिनव बिंद्रा मंगलवार को बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह से मिले और प्रदेश में खेलकूद की संभावनाओं पर बात की। खेल मंत्री सुश्री श्सिंह की उपस्थिति में श्री बिंद्रा की बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण और खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार के साथ बिहार के जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों के बीच ओलंपिक भावना जगाने पर विस्तार से चर्चा हुई ।

अभिनव बिंद्रा ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बिहार सरकार के प्रयासों की सराहना की और यहां बुनियादी स्तर पर खिलाडियों के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने निशानेबाजी के क्षेत्र में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ बिहार के खिलाड़ियों को सहर्ष देने की स्वीकृति दी।

कौन है अभिनव बिंद्रा और किन सम्मानों से सम्मानित है?

अभिनव बिंद्रा भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ और ओलंपियन हैं, जिन्होंने देश को ओलंपिक इतिहास का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। (Abhinav Bindra Retirement News) उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इससे पहले वह आईएसएसएफ विश्व शूटिंग चैंपियनशिप 2006 में भी स्वर्ण पदक जीत चुके थे और लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे।

उनके उत्कृष्ट करियर के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार (2000), राजीव गांधी खेल रत्न (2002) और पद्म भुषण (2009) जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया। इसके अलावा उन्हें इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन का ब्लू क्रॉस सम्मान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा ओलंपिक ऑर्डर भी प्रदान किया गया। (Abhinav Bindra Retirement News) उन्हें भारतीय टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की डिग्री भी प्राप्त हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown