नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तूफानी शतकीय पारी से भारत ने बृहस्पतिवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सात विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
पहले ही सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम के लिए अभिषेक ने 34 गेंद में 11 छक्के और नौ छक्के से 108 रन बनाए। उन्होंने और संजू सैमसन (50 रन) ने पहले विकेट के लिए 59 गेंद में 142 रन की भागीदारी निभाई।
सैमसन ने 35 गेंद में दो चौके और चार छक्के जमाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने दो जबकि राशिद खान और अब्दुल्लाह अहमदजई ने एक एक विकेट लिया।
भाषा नमिता
नमिता