अभिषेक आहूजा दिल्ली राज्य स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

Ads

अभिषेक आहूजा दिल्ली राज्य स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:18 PM IST

नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) दिल्ली राज्य 6 रेड चैंपियन अभिषेक आहूजा ने बृहस्पतिवार को यहां 49वीं दिल्ली राज्य 15 रेड स्नूकर चैंपियनशिप में आसान जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आहूजा ने पहले आसिफ मलिक को 3-0 से हराया और फिर अनुज उप्पल को 3-1 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में शोएब खान ने ललित दहिया को 3-0 से हराया जबकि संदीप गुलाटी ने गुरप्रीत सिंह को 3-1 से मात दी।

चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ (डीबीएसए) कर रहा है।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता