अभिषेका शैनोन दूसरे दौर में

Ads

अभिषेका शैनोन दूसरे दौर में

  •  
  • Publish Date - March 29, 2021 / 04:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

चेन्नई, 29 मार्च (भाषा) भारत की अभिषेका शैनोन ने सोमवार को यहां हमवतन अक्षया श्री को चार गेम में हराकर दूसरे एचसीएल एसआरएफआई भारतीय टूर – चेन्नई चरण 1 की महिला स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

पीएसए चैलेंजर टूर स्पर्धा शनिवार को शुरू होनी थी लेकिन दो खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे दो दिन के लिये स्थगित कर दिया गया जिससे यह सोमवार से शुरू हुई।

अभिषेका ने अक्षया श्री को 11-1, 11-6, 8-11, 14-12 से शिकस्त दी जिससे अब दूसरे दौर में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की हाना मोआटाज से होगा।

शमीना रियाज ने भी साथी भारतीय टियाना परास्रामपुरिया को पांच गेम के रोमांचक मुकाबले में मात दी।

भाषा नमिता

नमिता