Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026 | Photo Credit: AI
Today Live Breaking News and Updates 1 July 2026 देश में महंगाई लगातार लोगों की जेब पर असर डाल रही है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर पेट्रोल और डीजल तक की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ईंधन महंगा होने का असर अब खाने-पीने की चीजों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मंहगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक राहत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, आज जुलाई महीने का पहला दिन है और आज एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinder) में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है।
इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलेगी।हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price Today) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं।