अदिति और दीक्षा सऊदी लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूकीं

अदिति और दीक्षा सऊदी लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूकीं

अदिति और दीक्षा सऊदी लेडीज गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूकीं
Modified Date: February 17, 2024 / 12:31 pm IST
Published Date: February 17, 2024 12:31 pm IST

रियाद, 17 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक और दीक्षा डागर शनिवार को यहां दूसरे दौर में सुधरे प्रदर्शन के बावजूद अरामको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कट से चूक गयीं।

अदिति (78, 71) का कुल स्कोर पांच ओवर और दीक्षा (76, 74) का कुल स्कोर छह ओवर का था। कट तीन ओवर का था।

अदिति पहले दौर में एक भी बर्डी नहीं लगा सकी थीं और दूसरे दौर में वह केवल एक बर्डी लगा पायीं।

दीक्षा ने 5,000,000 डॉलर पुरस्कार राशि की इस प्रतियोगिता में दो बर्डी और चार बोगी लगायी थीं।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में