विनेश फोगाट के एशियाड ट्रायल में अदिति चौहान, एम एम सोमैया सरकारी पर्यवेक्षक
विनेश फोगाट के एशियाड ट्रायल में अदिति चौहान, एम एम सोमैया सरकारी पर्यवेक्षक
नयी दिल्ली, 29 मई (भाषा) पूर्व फुटबॉलर अदिति चौहान और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पूर्व हॉकी कप्तान एम एम सोमैया एशियाई खेलों के लिये महिला कुश्ती ट्रायल में विनेश फोगाट की भागीदारी के समय भारतीय ओलंपिक संघ और खेल मंत्रालय के पर्यवेक्षक होंगे ।
जानकार सूत्रों के अनुसार चौहान आईओ की और सोमैया मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण की नुमाइंदगी करेंगे ।
31 वर्ष की फोगाट को शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय ने ट्रायल में भाग लेने की अनुमति दे दी ।
ब्रिटेन में वेस्ट हैम युनाइटेड के लिये खेल चुकी पूर्व गोलकीपर चौहान इस समय आईओए के खिलाड़ी कमीशन में कार्यक्रम अधिकारी हैं । उन्हें इसी साल इस पद पर नियुक्त किया गया । वह भारत के लिये 57 मैच खेल चुकी हैं ।
वहीं 1980 मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे सोमैया 1988 सिओल एशियाई खेलों में टीम के कप्तान थे ।
भाषा
मोना नमिता
नमिता

Facebook


