अदिति संयुक्त 24वें स्थान पर, मियु यामाशिता ने खिताब जीता

अदिति संयुक्त 24वें स्थान पर, मियु यामाशिता ने खिताब जीता

अदिति संयुक्त 24वें स्थान पर, मियु यामाशिता ने खिताब जीता
Modified Date: June 22, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: June 22, 2026 5:34 pm IST

बेलमोंट (अमेरिका), 22 जून (भाषा) भारत की अदिति अशोक यहां अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से मायेर एलपीजीए क्लासिक टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 24वें स्थान पर रहीं।

अदिति का टूर्नामेंट में कुल स्कोर आठ अंडर रहा।

पूर्व मेजर विजेता मियु यामाशिता ने प्ले ऑफ में लोटी वोड को पछाड़कर खिताब जीता। दोनों खिलाड़ियों का स्कोर 17 अंडर पार था जिसके बाद मियु ने पहले प्ले ऑफ होल में बर्डी के साथ खिताब अपने नाम किया।

अदिति शुरुआती दो दौर में तीन अंडर 36 के समान स्कोर से शीर्ष 10 में जगह बनाने की दावेदार थीं लेकिन आखिरी दो दौर में 71 के स्कोर से पिछड़ गईं।

भाषा सुधीर मोना

मोना


लेखक के बारे में