Lakhimpur-Kheri Road Accident News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराई, इतने युवकों की हुई मौत, 3 का इलाज जारी
Lakhimpur-Kheri Road Accident News: लखीमपुर-खीरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
Lakhimpur-Kheri Road Accident News/Image Credit: X Handle
- लखीमपुर-खीरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
- इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है।
- सड़क हादसे में तीन युवक घायल है जिनका इलाज जारी है।
Lakhimpur-Kheri Road Accident News: लखीमपुर-खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर ओयल पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी छह युवकों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहा पर डाक्टर ने तीन युवकों मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन का इलाज जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रविवार देर रात लखीमपुर की शिव कालोनी निवासी आयुष कुमार पुत्र कौशल किशोर , उत्कर्ष पुत्र रविंद्र कुमार, पीयूष सिंह पुत्र शिशु पाल सिंह एवं पिपरिया बाईपास निवासी आकाश, राजापुर निवासी शिवा और उदयपुर महेवा निवासी अमन वर्मा पुत्र अमर सिह कार में सवार लखीमपुर से सीतापुर की ओर चाय पीने के लिए जा रहे थे। (Lakhimpur-Kheri Road Accident News) इसी दौरान पुलिस चौकी के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई।
तीन युवकों की हुई मौत
Lakhimpur-Kheri Road Accident News: रात्रि गश्त पर निकले सिपाही मंदीप सिंह ने चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी डिंपल सिंह ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को पुलिसकर्मियों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां पर चिकित्सक ने 21 वर्षीय आयुष, 19 वर्षीय आकाश और 26 वर्षीय शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं उत्कर्ष अमन वर्मा और पीयूष सिंह का इलाज जारी है।`
इन्हें भी पढ़ें:-
- Hanuman Ansh Box Office Collection: लागत से 50 गुना कमाई… आखिर ‘हनुमान अंश’ में ऐसा क्या है? भारत में इसका कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश!
- Bhopal Rameshwar Sharma News: ‘मिसाइल लगाओ और काजी कैंप पर गिरा दो’, बीजेपी विधायक के इस बयान से मचा बवाल, अब कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब
- Domestic LPG Cylinder Price Today: रसोई गैस 51 रुपए हुआ महंगा, त्योहारों से पहले आम जनता को जोर का झटका, जानिए अब प्रति सिलेंडर कितनी कीमत देनी होगी

Facebook


