ESDS Software Solution Share Price: लिस्ट होते ही उड़ाया गर्दा! महज 2 दिन में 155% का रिटर्न! BUY या SELL… अब क्या करें?

ESDS Software Solution Share Price: आज ESDS Software Solution के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और स्टॉरक 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी का आईपीओ 4 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के बाद शेयर में लगातार मजबूत खरीदारी हो रही है।

ESDS Software Solution Share Price: लिस्ट होते ही उड़ाया गर्दा! महज 2 दिन में 155% का रिटर्न! BUY या SELL… अब क्या करें?

(ESDS Software Solution Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 7, 2026 / 12:02 pm IST
Published Date: September 7, 2026 11:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • दो दिन में 155% तक उछला शेयर
  • 20% अपर सर्किट के साथ रिकॉर्ड हाई
  • IPO को मिला 135 गुना सब्सक्रिप्शन

नई दिल्ली: ESDS Software Solution Share Price: आज सोमवार 7 सितंबर को ESDS Software Solution के शेयर में जबरदस्त तेजी जारी रही। कारोबार के दौरान शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट (ESDS Software Solution Share Price) के साथ 10,90.05 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को बाजार बंद होने पर शेयर 908.40 रुपये पर था। कंपनी के शेयर 4 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुआ था और महज दो कारोबारी दिनों में इश्यू प्राइस के मुकाबले 155 प्रतिशत ऊपर पहुंच चुका है।

शानदार प्रीमियम पर हुई थी लिस्टिंग

ESDS Software Solution की NSE पर लिस्टिंग 4 सितंबर को 76.46 प्रतिशत के प्रीमियम (ESDS Software Solution Share Price) के साथ 429 रुपये पर हुई थी। वहीं, BSE पर शेयर 73.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 746.30 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। लिस्टिंग के पहले ही दिन शेयर में करीब 112 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई थी। इसके बाद भी खरीदारी का सिलसिला जारी रहा और शेयर लगातार नए स्तर बनाता गया।

एक्सपर्ट्स की सलाह

शेयर में इतनी तेज उछाल के बाद एक्सपर्ट्स फिलहाल नए निवेशकों को जल्दबाजी में एंट्री करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा भाव पर ताजा निवेश करने के बजाय निवेशकों को शेयर में गिरावट का इंतजार करना चाहिए। उनके अनुसार, करीब 600 से 650 रुपये के स्तर पर आने के बाद नए निवेश पर विचार किया जा सकता है।

ESDS Software Solution Ltd – शेयर अपडेट (07 सितंबर 2026)

पैरामीटर जानकारी
कंपनी ESDS Software Solution Ltd
NSE कोड ESDS
शेयर प्राइस ₹1,090.05
आज की तेजी +₹181.65 (+20.00%)
समय 7 सितंबर, 11:15 AM IST
ओपन ₹1,090.05
हाई ₹1,090.05
लो ₹1,090.05
मार्केट कैप ₹10.13K करोड़
P/E रेशियो
52-वीक हाई ₹1,090.05
52-वीक लो ₹756.00

135 गुना सब्सक्राइब हुआ था IPO

कंपनी का 720 करोड़ रुपये का मेनबोर्ड IPO 28 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला था। इसका प्राइस बैंड 408 से 429 रुपये प्रति (ESDS Software Solution Share Price) शेयर रखा गया था। IPO को कुल 135 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIB हिस्से में 274 गुना, NII में 202 गुना और रिटेल कैटेगरी में 41.68 गुना बोलियां आईं। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटाए थे। करीब 20 साल पुरानी ESDS AI आधारित क्लाउड, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सेवाएं देती है। 30 जून 2026 तक कंपनी में 993 कर्मचारी थे।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।