OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘विधानसभा चुनाव में सपा को देगा जवाब..सब देख रहा यादव समाज’, कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- ‘मुस्लिम प्रेम में सही-गलत भूले’

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: 'विधानसभा चुनाव में सपा को देगा जवाब..सब देख रहा यादव समाज', कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- 'मुस्लिम प्रेम में सही-गलत भूले'

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: ‘विधानसभा चुनाव में सपा को देगा जवाब..सब देख रहा यादव समाज’, कैबिनेट मंत्री ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- ‘मुस्लिम प्रेम में सही-गलत भूले’

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 7, 2026 / 12:18 pm IST
Published Date: September 7, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल यादव की पिटाई
  • राजभर ने सपा नेतृत्व पर सवाल उठाए
  • मुस्लिम नेताओं पर पक्षपात

लखनऊ: OP Rajbhar on Akhilesh Yadav सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा में यादव कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। आजमगढ़ में सपा बूथ अध्यक्ष राहुल यादव की कथित पिटाई का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से पार्टी का झंडा-बैनर उठाकर जमीन पर संघर्ष कर रहे हैं, सपा नेतृत्व अब उनके साथ भी खड़ा नहीं है।

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav राजभर ने सोशल मीडिया पर भोजपुरी में किए पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल यादव की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने सपा विधायक नफीस अहमद के बजाय पार्टी के ही किसी दूसरे नेता को पसंद किया। इसी वजह से उन्हें दिनदहाड़े पिटवाया गया। इसके बावजूद अखिलेश यादव ने मामले में चुप्पी साध रखी है।

उन्होंने अखिलेश पर मुस्लिम नेताओं के प्रति पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम प्रेम में सपा अध्यक्ष को सही और गलत का फर्क दिखाई नहीं दे रहा है। जिस यादव समाज और जमीनी कार्यकर्ताओं को सपा अपना मजबूत आधार मानती रही है, उन्हीं कार्यकर्ताओं के सम्मान और सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है।

राजभर ने कहा कि यह केवल एक कार्यकर्ता की पिटाई का मामला नहीं है, बल्कि इससे सपा के भीतर कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। जब पार्टी के बूथ अध्यक्ष के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो सामान्य कार्यकर्ताओं की स्थिति समझी जा सकती है।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश का यादव समाज इन घटनाओं को देख और समझ रहा है। खासकर आजमगढ़ का यादव समाज इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठा है। राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि कम से कम उन कार्यकर्ताओं के तो सगे हो जाएं, जो वर्षों से सपा का झंडा उठाते आ रहे हैं। चुनाव में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का हिसाब जरूर होगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।