अदिति जेएम ईगल चैम्प्स में संयुक्त 51वें स्थान पर

अदिति जेएम ईगल चैम्प्स में संयुक्त 51वें स्थान पर

अदिति जेएम ईगल चैम्प्स में संयुक्त 51वें स्थान पर
Modified Date: April 20, 2026 / 05:18 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:18 pm IST

लॉस एंजिलिस, 20 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक अंतिम दौर में चार ओवर 76 के स्कोर से यहां जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में संयुक्त 51वें स्थान पर रहीं।

अदिति ने अंतिम दौर में एक बर्डी की लेकिन वह दो बोगी और एक ट्रिपल बोगी कर गईं जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा।

वर्ष 2017 में लेडीज पीजीए से जुड़ने वाली अदिति को टूर पर अपनी पहली जीत का इंतजार है।

हन्ना ग्रीन ने प्रतियोगिता का खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 17 अंडर 271 का स्कोर बनाया।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में