अदिति स्विस लेडीज ओपन में संयुक्त 28वें स्थान पर

अदिति स्विस लेडीज ओपन में संयुक्त 28वें स्थान पर

अदिति स्विस लेडीज ओपन में संयुक्त 28वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: September 10, 2021 1:20 pm IST

होल्ज़हौसर्न (स्विट्जरलैंड), 10 सितंबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक ने पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला जिससे वह लेडीज यूरोपीय टूर के वीपी बैंक स्विस ओपन गोल्फ में भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं।

अदिति संयुक्त 28वें स्थान पर हैं जबकि पिछले सप्ताह एलईटी एक्सेस सीरीज में संयुक्त चौथे स्थान पर रही अमनदीप द्राल ने पार 72 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 56वें स्थान पर हैं।

भारत की अन्य खिलाड़ियों को कट में जगह बनाने के लिये दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

त्वेशा मलिक, गौरिका बिश्नोई और वाणी कपूर ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला और वे संयुक्त 68वें स्थान पर हैं जबकि रिदिमा दिलावरी (75) संयुक्त 92वें स्थान पर है। आस्था मदान (81) संयुक्त 122वें स्थान पर है और उनका कट से चूकना तय है।

पहले दौर के बाद चोले विलियम्स और मरियन स्कार्पनोड आठ अंडर के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में