अदिति ने एवियन चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई
अदिति ने एवियन चैंपियनशिप में कट में जगह बनाई
एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 11 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाकर अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के कट में जगह बनाई।
लेडीज यूरोपियन टूर में पांच बार की विजेता अदिति का 36 होल के बाद कुल स्कोर दो अंडर है और वह संयुक्त 38वें स्थान पर हैं।
अदिति अपना 38वां मेजर टूर्नामेंट खेल रही हैं, जो किसी भी भारतीय पुरुष या महिला गोल्फर के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है। वह इस प्रतियोगिता में नौ बार में से पांचवीं बार कट में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने दूसरे दौर में चार बर्डी लगाई और इस बीच तीन बोगी भी की।
इंग्लैंड की लॉटी वोड सात अंडर 64 का शानदार राउंड खेलकर आधे चरण के बाद 11 अंडर-पार के साथ शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
भाषा
पंत नमिता
नमिता

Facebook


