अदिति मैराथन क्लासिक में कट हासिल करने से चूकी

Ads

अदिति मैराथन क्लासिक में कट हासिल करने से चूकी

  •  
  • Publish Date - July 10, 2021 / 12:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

सिल्वेनिया (अमेरिका), 10 जुलाई (भाषा) ओलंपिक टिकट हासिल कर चुकी भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दूसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलकर यहां मैराथन एलपीजीए क्लासिक टूर्नामेंट में कट हासिल करने में विफल रहीं।

पहले दौर में पार 71 का स्कोर करने वाली अदिति ने दूसरे दौर में एक बर्डी और दो बोगी कर दी। उनका कुल स्कोर एक ओवर 143 का रहा और वह एक शॉट से कट हासिल करने से चूक गयी।

दूसरे दौर के बाद पार स्कोर तक के 79 खिलाड़ियों ने कट में जगह बनायी।

पहले दौर में 10 अंडर 61 के शानदार कार्ड खेलने वाली जापान की नासा हातौका ने दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर किया। वह दो शॉट की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता