अदिति पांच ओवर के कार्ड के साथ 50वें स्थान पर खिसकी

Ads

अदिति पांच ओवर के कार्ड के साथ 50वें स्थान पर खिसकी

  •  
  • Publish Date - September 11, 2022 / 05:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

सिनसिनाटी, 11 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक को क्रोगर क्वीन चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में डबल बोगी करने का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे वह तालिका में 15वें से संयुक्त 50वें स्थान पर खिसक गयी।

अदिति ने इस दौर में पांच ओवर 76 का निराशाजनक कार्ड खेला। उन्होंने दिन की शुरुआत दूसरे होल में बर्डी से की लेकिन वह चौथे होल में डबल बोगी कर बैठी। उन्होंने इसके बाद 10वें और 17वें होल में भी बोगी की जबकि 16 होल में बर्डी लगाने में सफल रही।

अदिति दूसरे दौर के बाद कुल तीन अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 15वें स्थान पर थी तीसरे दौर के बाद उनका कुल स्कोर दो ओवर हो गया और वह संयुक्त 50वें स्थान पर खिसक गयी।

भाषा आनन्द

आनन्द