अदिति संयुक्त 22वें जबकि त्वेसा संयुक्त 55वें स्थान पर

Ads

अदिति संयुक्त 22वें जबकि त्वेसा संयुक्त 55वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 09:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

मारबेला (स्पेन), 27 नवंबर (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां एंडालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डि इस्पाना के दूसरे दौर में 74 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 22वें स्थान पर चल रही हैं।

अदिति ने पहले दौर में 71 का कार्ड खेला था। वहीं त्वेसा मलिक ने दूसरे दौर में 75 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 55वें स्थान पर हैं।

स्पेन की कार्लोटा सिगांडा ने दूसरे दौर में छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द