कोरोना पॉजिटिव पाया गया अफगान क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती

कोरोना पॉजिटिव पाया गया अफगान क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती

कोरोना पॉजिटिव पाया गया अफगान क्रिकेटर अस्पताल में भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: December 4, 2020 9:57 am IST

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया ), चार दिसंबर ( एपी ) अफगानिस्तान के क्रिकेटर और ब्रिसबेन हीट के लिये खेलने वाले मुजीब उर रहमान को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद क्वींसलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

उन्नीस वर्ष के स्पिनर रहमान यहां पहुंचने के बाद होटल में पृथकवास में थे ।

उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा । अब वह अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे ।

क्वींसलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी टैरी स्वेनसन ने कहा कि मुजीब का पूरा ख्याल रखा जायेगा ।

एपी

मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में