ब्रिसबेन, एक नवंबर (भाषा) अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में आठ विकेट पर 144 रन बनाये।
अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज ने 28 और उस्मान गनी ने 27 रन बनाए।
श्रीलंका के लिए स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।
भाषा पंत
पंत