नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) अफगानिस्तान ने आईसीसी विश्व कप मैच में रविवार को यहां इंग्लैंड को 69 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
अफगानिस्तान ने 284 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 40.3 ओवर में 215 रन पर समेट दिया।
अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने तीन – तीन विकेट चटकाये।
इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रुक्स ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाये।
भाषा आनन्द आनन्द
आनन्द