अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया

अफगानिस्तान ने किया उलटफेर, न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया

अफगानिस्तान ने किया उलटफेर,  न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया
Modified Date: June 8, 2024 / 08:36 am IST
Published Date: June 8, 2024 8:36 am IST

जार्जटाउन, आठ जून ( भाषा ) कप्तान राशिद खान और बायें हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी के चार चार विकेट की मदद से अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया ।

जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2021 उपविजेता न्यूजीलैंड टीम 15 . 2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई । उसके दो ही बल्लेबाज ग्लेन फिलिप (18) और मैट हेनरी (12) दोहरे अंक तक पहुंच सके ।

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल खिताब जीत चुके रहमानुल्लाह गुरबाज ने 56 गेंद में 80 रन बनाये । वहीं इब्राहिम जदरान ने 41 गेंद में 44 रन जोड़े ।

भाषा मोना

मोना


लेखक के बारे में