अफगानिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया

Ads

अफगानिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया

  •  
  • Publish Date - September 8, 2022 / 07:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

दुबई, आठ सितंबर (भाषा) अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने एशिया कप के ‘सुपर फोर’ मैच में गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

भारत ने टीम में तीन बदलाव करते हुए दीपक चाहर, दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया है। नियमित कप्तान कप्तान रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में लोकेश राहुल टीम का नेतृत्व कर रहे है।

दोनों टीमें फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है।

भाषा आनन्द

आनन्द