अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 157 रन का लक्ष्य
अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 157 रन का लक्ष्य
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 64 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 156 रन बनाए।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला।
भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरूआती झटके दिए। पर अजमतुल्लाह और मोहम्मद नबी (33 रन) ने इन झटकों से उबरते हुए छठे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


