Uttarakhand Action against Encroachment: राजधानी में वक़्फ़ बोर्ड के 18 दुकानों में ‘लाल निशान’.. बुलडोजर की कार्रवाई करेगी भाजपा सरकार!.. मालिकों का प्रदर्शन शुरू
देहरादून में रायपुर रोड स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग पर प्रशासन और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संयुक्त टीम ने 18 दुकानों को लाल निशान से चिन्हित किया। प्रशासन के अनुसार, वक्फ संपत्ति संख्या-8 पर बिना वैध और एक्टिव लीज एग्रीमेंट के दुकानें संचालित होने को लेकर कार्रवाई की गई।
Uttarakhand Action against Encroachment || Image- ANI News File
- वक्फ की 18 दुकानों पर लाल निशान
- बुलडोजर कार्रवाई के डर से प्रदर्शन
- 50 साल पुरानी बस्ती का दावा
Uttarakhand Action against Encroachment: देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को स्थानीय प्रशासन और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की संयुक्त टीम ने रायपुर रोड स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग पर 18 व्यावसायिक दुकानों को लाल निशान से चिन्हित किया। यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण और वक्फ संपत्ति संख्या-8 पर बिना वैध और एक्टिव लीज एग्रीमेंट के चल रही दुकानों को लेकर की गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
50 साल पुराने इलाके के लोग विरोध में उतरे
Uttarakhand Action against Encroachment: दुकानों पर लाल निशान लगाए जाने के बाद दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि यह बस्ती करीब 50 से 55 साल पुरानी है। दुकानदारों ने बताया कि वे कई दशकों से यहां कारोबार कर रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि दुकानों को हटाने या तोड़ने की कार्रवाई हुई तो उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्हों लंबे समय से चले आ रहे किरायेदारी और कब्जे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इन्हें भी पढ़ें:
‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी
शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ
युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी
काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव
सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख

Facebook


