महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी किया निराशा

महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी किया निराशा

महिलाओं के बाद पुरुष तीरंदाजी टीम ने भी किया निराशा
Modified Date: July 29, 2024 / 07:05 pm IST
Published Date: July 29, 2024 7:05 pm IST

पेरिस, 29 जुलाई (भाषा) तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा, प्रवीण जाधव की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां तुर्किये से 2-6 से हार गयी।

भारतीय टीम ने शुरूआती दो सेट गंवाने के बाद तीसरे सेट में वापसी की लेकिन तुर्किये के तीरंदाजों ने चौथा सेट जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

भारत को 53-57, 52-55, 55-54, 54-58 से हार का सामना करना पड़ा।

इससे पहले महिला तिकड़ी भजन कौर, अंकिता भकत और दीपिका कुमारी को नीदरलैंड ने 6 . 0 से हराकर बाहर किया था ।

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में