अहलावत कट हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय

अहलावत कट हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय

अहलावत कट हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय
Modified Date: September 8, 2023 / 09:48 pm IST
Published Date: September 8, 2023 9:48 pm IST

इंचियोन (दक्षिण कोरिया), आठ सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फरों में एकमात्र वीर अहलावत ही शुक्रवार को यहां चार अंडर 68 का कार्ड खेलकर शिनहान डोंगाई ओपन में कट हासिल करने में सफल रहे।

अहलावत ने पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला था जिससे वह दो दौर के बाद संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर चल रहे हैं।

अन्य भारतीयों में अजीतेश संधू और विराज मदप्पा कट हासिल करने से चूक गये। कट तीन अंडर का था।

कोरिया के एमेच्योर गोल्फर वुयंग चो दूसरे दौर में आठ अंडर पार 64 का कार्ड खेलकर बढ़त बनाये हैं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में