आइजोल एफसी और रीयल कश्मीर का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा
आइजोल एफसी और रीयल कश्मीर का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा
आइजोल, नौ जनवरी (भाषा) आइजोल एफसी और रीयल कश्मीर की टीम के बीच सोमवर को यहां खेला गया आई-लीग फुटबॉल मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा।
दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके बनाये लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस दौरान दोनों टीमों के गोलकीपर सुभाशीष रॉय चौधरी और लमुअनसांगा ने कुछ शानदार बचाव किया।
मैच में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किये लेकिन ऑफ साइड होने के कारण ये प्रभावी नहीं हुए। ड्रॉ मैच से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


