अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स: मापारा, यादनिक और दांडेकर की लगातार चौथी जीत
अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स: मापारा, यादनिक और दांडेकर की लगातार चौथी जीत
मुंबई, 31 मार्च (भाषा) पलाश मापारा, प्रतीक यादनिक और अमेया दांडेकर ने मंगलवार को यहां अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स के तीसरे सत्र के चौथे दौर में लगातार चौथी जीत दर्ज की।
अखिल भारतीय शतरंज मास्टर्स मुंबई चेस सेंटर द्वारा आयोजित फिडे रेटिड क्लासिकल शतंरज टूर्नामेंट है।
मापारा ने ध्रुव मुथे को और यादनिक आदित्य सिद्धार्थ को हराया।
वहीं अमेया दांडेकर ने विराज राठी को शिकस्त देकर चौथी जीत दर्ज की।
भाषा नमिता मोना
मोना

Facebook


