यूएस ओपन में पुरुष युगल मुकाबलों में युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे

यूएस ओपन में पुरुष युगल मुकाबलों में युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे

यूएस ओपन में पुरुष युगल मुकाबलों में युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर हारे
Modified Date: September 6, 2026 / 10:36 am IST
Published Date: September 6, 2026 10:36 am IST

न्यूयॉर्क, छह सितंबर (भाषा) भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर को यहां यूएस ओपन के पुरुष युगल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही दोनों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।

भांबरी और उनके न्यूजीलैंड के जोड़ीदार माइकल वीनस को रयान सेगमैन और पैट्रिक ट्रहाक की अमेरिका की जोड़ी ने कड़े मुकाबले में 7-6 (4), 7-6 (3) से शिकस्त दी।

यह हार भांबरी और वीनस के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि दोनों ने पिछले साल यूएस ओपन के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

अनिरुद्ध चंद्रशेखर और बेलारूस के इवान ल्यूतारेविच की जोड़ी को भी पहले दौर में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार मिली। ब्रिटेन के आर्थर फेरी और जोशुआ पैरिस ने उन्हें 4-6, 7-5, 4-6 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में