विश्व कप क्वालीफाइंग के लिये अल्वेस और सिल्वा ब्राजील टीम में

विश्व कप क्वालीफाइंग के लिये अल्वेस और सिल्वा ब्राजील टीम में

विश्व कप क्वालीफाइंग के लिये अल्वेस और सिल्वा ब्राजील टीम में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: May 14, 2021 4:07 pm IST

साओ पाउलो, 14 मई ( एपी ) अनुभवी डिफेंडर दानी अल्वेस और थियागो सिल्वा की अगले महीने इक्वाडोर और पराग्वे के खिलाफ विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग दौर के मैचों के लिये ब्राजील की टीम में वापसी हुई है ।

ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि 38 वर्ष के अल्वेस और 36 वर्ष के सिल्वा को दोबारा टीम में शामिल किया गया है क्योंकि वे खेलने में सक्षम हैं ।

ब्राजील चार मैचों में चारों जीतकर दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग समूह में शीर्ष पर है । अर्जेंटीना उससे दो अंक पीछे है । दक्षिण अमेरिका की सभी दस टीमों को मार्च में खेलना था लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया ।

एपी मोना आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में