होसुर (तमिलनाडु), आठ जुलाई (भाषा) एमेच्योर अलीशा दत्त ने बुधवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के नौवें चरण के पहले दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से एक शॉट की बढ़त बना ली।
अलीशा ने नौवें होल में ईगल के अलावा चार बर्डी लगाई लेकिन वह एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर पांच अंडर रहा।
अलीशा ने महिला इंडियन ओपन उप विजेता अमनदीप द्राल (68) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।
अमनदीप से एक शॉट पीछे इति चौधरी, दुर्गा नित्तुर, अनन्या गर्ग और ज्हान्वी वालिया तीन अंडर 69 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।
अनुभवी वाणी कपूर, एमेच्योर दीया सी पाटिल और अनन्या सूद के अलावा श्वेता मानसिंह, ज्हान्वी प्रख्या और अनवी दहिया दो अंडर 70 के स्कोर से संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता